विविध

कुरमावां, कोंच व श्रीगांव के प्रतिनिधियों को कराया शपथ ग्रहण

  – डी के यादव

कोंच। प्रखंड कार्यालय के किसान भवन सभागार में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता को लेकर कोंच प्रखंड के कुरमावां, कोंच व श्रीगांव के प्रतिनिधियों को पांचवें दिन शपथ ग्रहण कराया गया। साथ ही उप मुखिया और उप सरपंच का चुनाव भी कराया गया। पर्यवेक्षक द्विवेश शर्मा तथा बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी की उपस्थिति में नवनिर्वाचित मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंच व चयनित उप मुखिया तथा उप सरपंच को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी ने पहले पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। उसके बाद नशामुक्ति, आजीवन शराब का सेवन नहीं करने एवं शराबबंदी को लागू करने के लिए विधि सम्मत कार्रवाई करने का शपथ दिलाया। कुरमावां पंचायत से उप मुखिया पद के लिए कुन्दन कुमार को 6, निर्भय कुमार को 7, व एक रद्द वोट निकला। जिसमें निर्भय कुमार को उप मुखिया पद के लिए विजय घोषित किया गया। वहीं, मुखिया उमेश सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। कोंच पंचायत से मुखिया दिलीप कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। कोंच से उप मुखिया में आनंद प्रकाश को 6, कौशल्या देवी को 6, व 3 वोट निकला। बराबर मत आने के बाद लॉटरी का इस्तेमाल कराया गया। जिसमें कौशल्या देवी ने जीत हासिल कर ली। कोंच से सरपंच अजय कुमार ने शपथ ग्रहण की। उप सरपंच पद के लिए पंकज कुमार को 4, शम्भू रजक को 8, व 3 मत रद्द पाए गए। जिसमें शम्भू रजक को विजय घोषित किया गया। श्रीगांव पंचायत से मुखिया कलावती देवी ने शपथ ग्रहण की। वहीं, उप मुखिया निर्विरोध प्रियंका कुमारी को चुना गया। श्रीगांव पंचायत से सरपंच रामाशीष मिस्त्री ने शपथ लिया। वहीं, उप सरपंच ममता देवी को निर्विरोध चुना गया। कुरमावां से निर्विरोध आर कश्यप को उप सरपंच चुना गया है। मौके पर रामजय सिंह , धनंजय गुप्ता , सूर्यकांत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer