
औरंगाबाद। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व मां मुंडेश्वरी ग्रुप के चेयरमैन गोपाल शरण सिंह के सौजन्य से सदर प्रखंड के पोइंवा पंचायत स्थित दोनी बिगहा, मकरन बिगहा एवं भरत बिगहा में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कार्य किया गया। यह कार्यक्रम महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता सिंह के नेतृत्व में किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ज़रूरत मंदों में कंबल का वितरण मानव सेवा है। कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर सैकड़ों लोगों को कंबल वितरण किया गया। इस दौरान कंबल पाकर लोग काफ़ी खुश दिखें। वहीं कंबल पाकर लोगों ने आभार जताया। इस मौके पर गुड़िया सिंह, विकेस सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रितेश सिंह मौजूद रहें।