मगध हेडलाइंस: जम्होर (औरंगाबाद) सदर प्रखंड अंतर्गत जम्होर थानांतर्गत पुनपुन बटाने संगम तट पर अवस्थित विष्णु धाम महोत्सव 2022 धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव के दूसरे दिन विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह किया गया। संध्या में दानिका संगीत महाविद्यालय द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति भक्ति पूर्ण वातावरण संपन्न हुई संस्था के निदेशक डॉ. रविंद्र कुमार के नेतृत्व में सभी कलाकारों ने अपनी भव्य प्रस्तुति दी जिससे दर्शक दीर्घा में हर्ष का वातावरण आ गया सम्मान समारोह में ज़िले के सभी महोत्सव के आयोजकों को सम्मानित किया गया।
पोषक क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कुश्ती के क्षेत्र में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले सौम्या रुनझुन को सम्मानित किया गया विचार गोष्ठी में प्रसिद्ध ज्योतिर्विद शिव नारायण सिंह, साहित्यकार डॉ सुरेंद्र मिश्रा, प्रो. रामाधार सिंह, डॉक्टर संजीव रंजन, डॉ कमलेश सिंह, राम भजन सिंह, अनिल कुमार सिंह, ई. सुबोध कुमार सिंह एवं रामजी सिंह ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समकालीन जवाबदेही के प्रधान संपादक डॉ सुरेंद्र मिश्रा ने किया। जबकि संचालन संस्था के सचिव सुरेश विद्यार्थी ने किया।