
-डीके यादव
कोंच(गया) मनुष्य एक मरणशील प्राणी है। जीवन समय से पहले किसी का समाप्त हो जाता है तो लोग अफसोस जताया करते हैं। सोमवार की सुबह प्रखंड के मंझियावां पंचायत अंतर्गत ग्राम विष्णु बिगहा निवासी श्री निवास यादव (60) का निधन हो गया। वे एक कुशल किसान परिवार से थे और एक सरल स्वभाव के थे। रविवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उनके पुत्र अजय यादव के द्वारा गया ले जाया गया। जहाँ तबीयत में सुधार न होने के कारण अचानक सोमवार की सुबह उनका निधन हो गया। बताते चलें कि उनके तीन पुत्र संजय यादव, अजय यादव एवं मिथलेश यादव हैं।
One Comment