
– डी के यादव
मगध हेडलाइंस: कोंच (गया) प्रखण्ड के विभिन्न उच्च विद्यालय में भवन निर्माण को लेकर विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार के द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत काबर उच्च विद्यालय व खजुरी में एक करोड़ बामन लाख की लागत से बनने वाले भवन निर्माण का शिलान्यास स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ अनिल कुमार ने कहा कि मेरे द्वारा कोंच में ऐतिहासिक कार्य किया गया है। वर्तमान में काबर गढ पर अम्बेदकर विद्यालय बनाया जायेगा। कोंच में कोंचेश्वर नाथ मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। वही, कोंच स्टेडियम को जीर्णोद्धार करने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि वर्ष 2005 के पहले क्षेत्र में काम नहीं होता था और अब मेरे द्वारा ऐतिहासिक काम किया गया है। वही, उच्च विद्यालय काबर व खजुरी में शिलान्यास किया गया। जिसमें दोनों विद्यालय मिलाकर तीन करोड़ चार लाख की लागत से बनाये जाने की बात संवेदक द्वारा कहा गया।उक्त कार्यक्रम में मुखिया राम निवास वर्मा, मो गालिब, महेन्द्र पासवान, प्रधानाचार्य अनिल मिश्रा, राजीव शर्मा, विपिन शर्मा, शिवपूजन शर्मा , अजित शर्मा समेत अन्य लोग शामिल थे।