औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित औरंगाबाद के सत्येंद्र नगर मोहल्ले में शिक्षक देवेंद्र पांडेय के आवास पर हिंदी साहित्य सम्मेलन के वरीय सदस्य एवं बतकही के मुख्य सूत्रधार स्व. सुरेश पांडेय की तीसरी पुण्यतिथि मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉक्टर सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर प्रभाकर त्रिपाठी ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी साहित्य के प्रति समर्पित रहने वाले सुरेश पांडेय बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। विद्वान वक्ता त्रिपाठी जी ने गीता महाकाव्य के संदर्भ में आत्मा के गूढ़ रहस्यों की विस्तृत व्याख्या की। आज के श्रद्धांजलि सभा में डॉक्टर शिवपूजन सिंह, डॉ रामाधार सिंह, डॉक्टर चंद्रशेखर पांडेय, प्रसिद्ध ज्योतिर्विद शिव नारायण सिंह,आलोक कुमार सिन्हा भैरव नाथ पाठक, मृत्युंजय सिंह, मुरलीधर सिंह, पुरुषोत्तम पाठक, देवेंद्र पांडेय धनंजय जयपुरी, अनिल कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
लगा जनता दरबार, पहुंचे तीन मामलों में से दो का हुआ निष्पादनMarch 26, 2022
-
आयोजित जनता दरबार में नहीं पहुंचे एक भी मामलेSeptember 10, 2022
-
नशामुक्ति अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूकDecember 16, 2021
-
शिक्षकों को दिया विद्यालय स्वास्थ्य प्रशिक्षणMarch 10, 2022