– डीके यादव
कोंच(गया) थाना परिसर आंती एवं कोंच में भूमि विवादों के निपटारे को लेकर शनिवार को जनता दरबार आयोजित किया गया। जिसमें थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से दर्जनों लोग शामिल हुए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आंती में सीआई किशोरी प्रसाद के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया जहां एक भी मामला सामने नहीं आया। वहीं, कोंच थाना परिसर में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया लेकिन एक भी मामला सामने नहीं आया।