हादसा

बिहार के औरंगाबाद ज़िले में घटित हुआ अत्यंत ही दर्दनाक मामला, छह लड़कियों ने खाया जहर, तीन की मौत

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद ज़िले में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां शुक्रवार की देर शाम छह सहेलियों ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसमें तीन की मौत जबकि डॉक्टरों के अनुसार अन्य तीन सहेलियों की हालत चिंताजनक है। दरअसल यह मामला कासमा थाना अंतर्गत एक गांव की हैं जहां अत्यंत ही दर्दनाक घटित हुआ है। गांव में एक साथ तीन लड़कियों की मौत से कोहराम मचा गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीन लड़कियों को गम्भीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी देते हुए एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतकों में शामिल एक लड़की का प्रेम प्रसंग अपने भाई के साले के साथ था। ऐसे में वो अपनी सहेलियों के साथ लड़के को शादी के लिए प्रपोज करने गई थी। मगर लड़का इंकार चला गया। ऐसे में अपने सहेलियों के साथ उदास होकर गांव लौटी लड़की जहर का सेवन कर लिया। इसे देख अन्य सहेलियों ने भी उसका साथ दिया और सब ने बारी-बारी से जहर खा लिया।

मरने वालों में दो लड़कियों की उम्र 14 साल, जबकि एक की उम्र 15 साल है। तीनों अलग-अलग परिवार की हैं। इस घटना में 12 वर्ष, 13 वर्ष व 15 वर्ष की तीन लड़कियां बीमार हैं। इनमें एक मरने वाली लड़की की सगी बहन है। इधर फिलहाल शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है। वहीं मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer