हादसा

खेत में कृषि कार्य करने जा रही दो महिलाओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरी गंभीर 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। अज्ञात वाहन की टक्कर से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह मामला दाउदनगर थाना क्षेत्र के दाऊदनगर-बारूण रोड के आरटीएम ढाबा के समीप की है। मृतका की पहचान दाउदनगर पुरानी शहर जाट टोली मोहल्ला निवासी विनेश्वर प्रजापत की पत्नी 52 वर्षीय रीता देवी थी। जबकि जख्मी महिला धनरजिया देवी उसी मुहल्ला की रहने वाली है। घटना के बाद जख्मी महिला को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। 

कृषि कार्य करने जा रही थी दोनों महिलाएं – जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं अहले सुबह रवि फसल की कटनी करने खेत पर जा रही थी। जैसे ही दोनों दाऊदनगर-बारूण रोड के आरटीएम ढाबा समीप पहुंची की अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला जख्मी हो गई। कुछ देर बाद एक-एक युवक टहलते हुए मौके पर पहुंचा तो देखा कि दो महिलाएं बेहोश पड़ी है। जब नजदीक जाकर देखा तो एक की मौत हो गई थी। जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से जख्मी थी। उसने त्काल इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी गई। घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। वही आगजनी भी की। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं। फिलहाल सड़क जाम कर परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer