औरंगाबाद। बिहार सरकार के निर्देशानुसार भूमी विवादों के निपटारे को लेकर जम्होर थाना में हर शनिवार की तरह इस बार भी जनता दरबार आयोजित किया जाता है। जहां थानाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में दोनों पक्ष की आपसी सहमति से आये तीन मामलों में से दो मामलों का निपटारा किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस जनता दरबार का उद्देश्य अधिक से अधिक भूमि संबंधित वादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाना है। ताकि भूमी संबंधित मामूली विवाद में लोगों को न्यायालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े और यहीं उनको सुलभ न्याय प्राप्त हो जाय। इसी उद्देश्य से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।