राजनीति

समस्याओं का होगा समाधान, प्रशासन हो चुकी है बेलगाम: विधायक

डॉ ओमप्रकाश कुमार

मगध हेडलाइंस: दाउदनगर (औरंगाबाद) विधिज्ञ संघ दाउदनगर द्वारा विधिक संघ परिसर में ओबरा विधायक ऋषि कुमार का स्वागत स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता विधिक संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह एवं संचालन पूर्व सचिव बैजनाथ प्रसाद ने किया। समारोह को संबोधित करते हुये अधिवक्ताओं ने विभिन्न समस्याओं की ओर विधायक का ध्यान आकृष्ट कराया। अपने संबोधन में ओबरा विधायक ऋषि कुमार ने कहा कि अधिवक्ताओं द्वारा जिन समस्याओं से अवगत कराया गया है, उन समस्याओं का समाधान वे अपने कार्यकाल में जरूर करेंगे। उन्होंने बिहार विधानसभा में व्यवहार न्यायालय का मामला पहले उठाया था, लेकिन सरकार द्वारा गलत जवाब दिया गया।

आगामी सत्र में इस मामले को वे पुनः उठायेंगे। उन्होंने कहा कि हर एक नागरिक को न्याय का अधिकार है और यह अधिकार अधिवक्ता दिलाते हैं। आम जनता से अपील करते हुये उन्होंने कहा कि जिन्हें की जो समस्या हो वे सीधे उनसे कहें, समस्याओं का समाधान कराने के लिए वे हर समय तत्पर हैं। ओबरा विधायक ने कहा कि आज बिहार की स्थिति यह हो गयी है कि प्रशासन बेलगाम हो चुकी है। जनता के सरोकारों से कोई मतलब नहीं है। जनता को न्याय नहीं मिल रहा है। इसके लिये सीधे तौर पर बिहार सरकार दोषी है। सरकार ने प्रशासन को बेलगाम छोड़ रखा है। विधिक संघ दाउदनगर के महासचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह, पूर्व महासचिव रामाशीष सिंह, पूर्व अध्यक्ष शशि भूषण सिंह समेत अन्य अधिवक्ताओं ने विधायक का स्वागत किया। मौके पर अधिवक्ता हरिनाथ सिंह, लक्ष्मण यादव, देवेंद्र कुमार सिंह, सत्येंद्र यादव, प्रेमचंद यादव, विजय शर्मा, कमलेश शर्मा, मिथिलेश कुमार सिंह, कृष्ण मुरारी शर्मा, रामदेव सिंह, मुरारी पासवान, चंद्रशेखर सिंह, राजू कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, छात्र राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित कुमार यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer