राजनीति

खुशहाल एवं आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट : पुरुषोत्तम

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि संसद में वित्त मंत्री द्वारा मंगलवार को पेश किए गए आम बजट में गरीब, मध्यम वर्ग एवं युवाओं को बुनियादी सुविधाएं देने। वहीं आय के स्थाई समाधानों से जोड़ने पर है। भाजपा की ओर से वर्ष 2022-23 के आम बजट पर आयोजित कार्यक्रम ‘‘आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था’’ को संबोधित करते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि बहुत जरूरी है कि भारत आत्मनिर्भर बने और उस आत्मनिर्भर भारत की नींव पर एक आधुनिक भारत का निर्माण हो।बजट भारत के विकास पथ में नई ऊर्जा और ताकत लाएगा, खासकर ऐसे समय में जब देश महामारी से लड़ रहा है। पुरुषोत्तम कुमार ने कहा की “यह बजट अधिक बुनियादी ढांचा, अधिक निवेश, अधिक विकास एवं अधिक रोजगार लेकर आया है।”बजट में देश के किसानों पर सरकार का मुख्य फोकस रहा है पिछली बार कृषि का बजट 1,23,000 करोड़ रुपए था। इस बार कृषि का बजट 1,32,000 करोड़ रुपए हैं। बजट में सभी का ध्यान रखा गया है। जो-जो सुविधाएं आम लोगों को चाहिए, बजट में उसका प्रावधान किया गया है। रेलवे के किये भी बजट बढ़ाया गया है साथ ही देश मे नए रोजगारों का सृजन किया जाएगा। इसके साथ ही बजट में बिहार को विशेष सौगात देते हुए बिहार के किसानों को फायदा पहुचाया गया है। इस बजट में किसानों के लिए आर्गेनिक खेती का सरकार के द्वारा प्रोत्साहन मिलना बिहार के किसानों के लिए भी लाभकारी रहेगा। गंगा किनारे ऑर्गेनिक खेती की घोषणा के बाद बिहार के किसानों को लाभ मिल सकता है। बिहार में गंगा किनारे खेती पर बड़ी तादाद में किसान निर्भर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer