विविध

महिला से छेड़छाड़ और दुषकर्म की बात अफ़वाह, एसडीपीओ ने दी जानकारी, पट्टीदारों के खिलाफ़ होगी कार्रवाई

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। एक महिला से छेड़छाड़ और दुषकर्म का मामला सामने आया है। मामला औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक जगह की हैं। घटना को लेकर सलैया पंचायत के मुखिया के भाई शत्रुघ्न चौधरी पर आरोप लगाया गया था। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद मामला अफ़वाह बताया है। अयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वितीय अमित कुमार ने बताया कि एक महिला के पट्टीदारों ने मुखिया के भाई पर आरोप लगाया था कि महिला के साथ छेड़छाड़ और दुषकर्म किया गया है। मामले की जांच-पड़ताल से पता चला कि महिला को बदनाम करने की नियत से उसके पट्टीदारों ने यह उफवाह उड़ाई थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान पता चला कि महिला का पति मुखिया के घर पर पहले काम करता था लेकिन फिलहाल वह अन्य प्रदेश में रहकर निजी कंपनी में काम करता है। इसी क्रम में गुरूवार की रात करीब 10 बजें उस महिला की अचानक तबियत खराब हो गई। मुखिया के भाई से जान पहचान होने के कारण महिला के पति ने शत्रुघ्न को फोन किया और ज़रूरी दवाइयां पहुंचाने का आग्रह किया। तत्पश्चात शत्रुघ्न महिला के घर दवाइयां पहुंचाने गया था और वापस लौट रहा था तभी पट्टीदारों ने महिला से छेड़छाड़ और दुषकर्म का अफ़वाह फैलाया। इस दौरान यह भी पता चला कि महिला का पट्टीदारों से जमीनी विवाद चल रहा है। इस संबध में महिला ने लिखत आवेदन समर्पित की हैं कि ऐसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान आये तथ्यों एवं साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ कि आपसी जमीन विवाद को लेकर छेड़खानी और दुष्कर्म का झूठा अफ़वाह फैलाया गया। संदर्भ में अग्रिम कार्रवाई की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer