
औरंगाबाद। आर्यन महाजन नाट्य परिषद सामाजिक संस्था के सभी सदस्यों के द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह शामिल हुए जिन्होंने गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल बितरण किया गया। सांसद ने कहा कि आज कंबल वितरण समारोह प्रेरणादायक हैं। गरीबों के बीच अंगवस्त्र एवं कंबल वितरण हमेशा परोपकारी होता है। आर्यन महाजन नाट्य परिषद एक सामाजिक संस्था हैं। यह संस्था हमेशा जनहीत का कार्य करती है। यह कंबल वितरण हर साल किया जाता है और हर साल सैंकड़ो लोगों के बीच कंबल वितरण किया जाता है। यह सामाजिक संस्था का हर कार्य वह कोरोना काल में लोगों के राहत सामग्रीयां, सामूहिक विवाह जैसे नेक कार्य हर साल किया जाता हैं जो बहुत ही सराहनीय है। इस कार्यक्रम में मुख्य पार्षद उदय गुप्ता, रेड क्रॉस अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव गुप्ता, वार्ड पार्षद धीरज अजनबी, वार्ड पार्षद छोटू चौधरी, समाजसेवी बृज किशोर प्रसाद उर्फ छोटे बाबू, समाजसेवी मथुरा प्रसाद, शिक्षक शिव नारायण, सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, देव उप प्रमुख मनीष राज पाठक, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, कार्यक्रम संचालक रंजन कुमार मुन्ना, संस्था के अध्यक्ष विक्रम कुमार, सचिव डा संतोष कुमार, संरक्षक राहुल राज़, उपाध्यक्ष गोलू कुमार, राहुल गुप्ता, उमाशंकर प्रसाद, मनीष गुप्ता, जिशु कुमार, रौशन चौधरी, मीडिया प्रभारी सुरज कुमार, कोषाध्यक्ष लप्पु कुमार, प्रकाश यादव, मनोज चौधरी, विक्की सोनी, सागर कुमार, उदय सोनी, धर्मेंद्र गुप्ता, रिशु राज़, विजय गुप्ता, सत्यनारायण कुमार, सदन कुमार, जितेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, राज महलोत्रा, ऋतिक कुमार, सुनील कुमार, उप सचिव संतोष कुमार एवं योगी कुमार मौजूद रहे।