प्रशासनिकविविध

एसपी ने 14 पुलिस अधिकारियों को किया इधर से उधर

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने विधि व्यवस्था संधारण व विभिन्न कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए अलग-अलग थाना तथा पुलिस केंद्र औरंगाबाद में पदस्थापित 14 पुलिस अवर निरीक्षक व सहायक अवर निरीक्षकों की अदला-बदली की है जिसमें एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष गुफरान अली को दाउदनगर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दाउदनगर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा को पुलिस केंद्र औरंगाबाद, र०अ०नि० प्रथम, पु० के ० औरंगाबाद पु०अ०नि० नरेंद्र प्रसाद को हसपुरा थानाध्यक्ष, हसपुरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष, पुलिस केंद्र औरंगाबाद पु०अ०नि० मनीष कुमार को जिला सूचना इकाई औरंगाबाद, पुलिस केंद्र औरंगाबाद पु०अ०नि० मुकेश कुमार सिंह को अनुसंधान इकाई नगर थाना, पुलिस केंद्र औरंगाबाद पु०अ०नि० महेंद्र तिवारी को विधि व्यवस्था इकाई, दाउदनगर थाना, पुलिस केंद्र औरंगाबाद पु०अ०नि० उमेश पासवान को अनुसंधान इकाई बारुण थाना, पुलिस केंद्र औरंगाबाद पु०अ०नि० अजय कुमार सिंह को अनुसंधान इकाई रफीगंज थाना, पुलिस के केन्द्र औरंगाबाद स०अ०नि० जितेंद्र कुमार को अनुसंधान इकाई टंडवा थाना, पुलिस के केन्द्र औरंगाबाद स०अ०नि० संतोष कुमार को अनुसंधान इकाई नवीनगर थाना, पुलिस केंद्र औरंगाबाद स०अ०नि० ललन कुमार झा को अनुसंधान इकाई गोह थाना, पुलिस केन्द्र औरंगाबाद स०अ०नि० श्याम बिहारी राम को अनुसंधान इकाई मदनपुर थाना एवं बारुण थाना स०अ०नि० बृजेश यादव को अनुसंधान इकाई देव थाना में स्थानांतरण किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer