राजनीति

नव निर्वाचित प्रमुख एवं उप प्रमुख संघ का हुआ गठन

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। ज़िला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस औरंगाबाद में सभी प्रखंडों के प्रमुख एवं उप प्रमुख संघ की बैठक सदर प्रमुख दिलीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई जहां संघ की जिला कमिटि का गठन किया गया। इस दौरान संघ के संरक्षक कुटुंबा प्रमुख धमेंद्र कुमार, सह संरक्षक औरंगाबाद उप प्रमुख ओम प्रकाश यादव, अध्यक्ष बरूण प्रमुख धनीक लाल मंडल, उपाध्यक्ष बारूण उप प्रमुख प्रभावती देवी, सचीव हसपुरा प्रमुख विजय कुमार, महासचिव रफीगंज प्रमुख गीता देवी, प्रवक्ता देव प्रमुख कैशल्या देवी, कोषाध्यक्ष ओबरा प्रमुख तुसार कुमार, मिडीया प्रभारी मदनपुर प्रमुख सोनी देवी, उपाध्यक्ष दाउदनगर प्रमुख विनोद कुमार, उप सचिव नवीनगर प्रमुख चित्रा कुमारी एवं महासचिव गोह प्रमुख खुसबु कुमारी को मनोनित किया गया है।

इस कार्यक्रम का संचालक प्रमुख धमेन्द्र कुमार ने किया। वहीं सभी मनोनित सदस्यों ने संघ को मजबूती प्रदान करने के लिए संकल्पित हुए। कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एवं क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer