विविध

जिला स्थापना दिवस व नेताजी की मनाई गई जयंती समारोह 

औरंगाबाद ज़िले को प्रमंडल बनाने की मांग 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। जिला मुख्यालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन औरंगाबाद के प्रांगण में जिला की 49 वीं स्थापना दिवस एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन विकास परिषद के अध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने किया जबकि, संचालन सिंहा कालेज के व्याख्याता डॉ संजीव रंजन ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में औरंगाबाद सदर विधायक आनंद शंकर सिंह, राम लखन सिंह यादव कॉलेज के प्राचार्य गणेश महतो, पंचदेव धाम चपरा के संस्थापक अशोक कुमार सिंह उपस्थित रहें। जबकि, विशिष्ट अतिथि के रूप में मानव अधिकार परिवार के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, जिला विधिक संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह उपस्थित थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तत्पश्चात, नेताजी के तैल चित्र एवं औरंगाबाद के नक्शे पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। 49 साल जिला का हाल विषयक विचार गोष्ठी पर उपस्थित लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। विधायक ने अपने संबोधन के क्रम में कहा कि आज औरंगाबाद जिला बिहार के अग्रिम पंक्ति में शामिल है। ज़िले में वर्तमान में महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की शिक्षा की अत्यंत आवश्यकता हैं। इसके लिए पहल भी की जा रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिले की वर्तमान स्थिति की चर्चा की। पंचदेव धाम के संस्थापक अशोक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में सुभाष चंद्र बोस को महान सेनानी एवं युगपुरुष बताया। डॉ गणेश महतो ने अपने संबोधन के क्रम में जिले के 49 वीं वर्षगांठ पर विकासात्मक पहलुओं की चर्चा की। महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने कहा कि जिला स्थापना दिवस का कार्यक्रम जन विकास परिषद द्वारा 1992 ई. से ही लगातार आयोजित करते आ रही है और जिले के महत्वपूर्ण बिंदु पर हमेशा चर्चा भी करते आ रही है। पत्रकार एवं लेखक प्रेर्मेंद्र मिश्रा ने जिला स्थापना दिवस पर जिले के ऐतिहासिक पहलुओं पर चर्चा की। अजीत कुमार सिंह ने जिले के समस्याओं पर चर्चा करते हुए इसके निराकरण करने की बात कही। संगोष्ठी के अंत में जन विकास परिषद के सह सचिव सुरेश विद्यार्थी ने प्रस्ताव लाया की औरंगाबाद जिला को प्रमंडल बनाने, मेडिकल कॉलेज खोलने, कृषि महाविद्यालय, हवाई अड्डा, सुसज्जित खेल स्टेडियम, प्रस्तावित बिहटा रेल लाइन को देव तक विस्तारित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे संयोजक अनिल कुमार सिंह सहित सभी सदस्यों ने समर्थन दिया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि आनंद शंकर सिंह से मांग किया। अधिवक्ता संघ भवन के ऊपरी फ्लोर पर एक सभागार का निर्माण किया जाए। इस दौरान इरफान अहमद फातमी, पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कमलेश कुमार सिंह, साहित्य संवाद के संयोजक अनिल कुमार सिंह, प्रोफेसर तौकीर अशरफ, जन विकास परिषद के उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह, जनेश्वर विकास केंद्र के केंद्रीय अध्यक्ष रामजी सिंह, जन विकास परिषद के सह सचिव कविता विद्यार्थी, लालदेव प्रसाद, रामचंद्र सिंह यादव, जगदीश सिंह राजीव सिंह, राजेंद्र सिंह, इरशाद अहमद, कलीम अहमद, राम किशोर सिंह, राम भजन सिंह, विनोद मालाकार, संजय कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer