
मदनपुर। औरंगाबाद जिले में 2020-2021 में किसानों से धान की अधिप्राप्ति समर्थन मूल्य पर दो लाख पचास हजार क्विंटल अधिप्राप्ति किया जाएगा।उक्त बातें सोमवार को डीएम ने चेई नावादा पैक्स में धान अधिप्राप्त केन्द्र का उदघाटन करते हुए कही है।पैक्स गोदाम का निरीक्षण और अवलोकन किया गया।डीएम सौरव जोरवाल, एसपी कांतेश मिश्र और डीडीसी अंशुल कुमार ने किसानों को संबोधन करते हुए कहा कि किसान अपने धान को पैक्स, व्यापार मंडल सहित अन्य केन्द्रों पर सरकारी समर्थन मूल्य पर बेच सकेगें। साधारण धान की 1940 रुपए प्रति क्विंटल जबकि ग्रेड ए धान 1960 रुपए प्रति क्विंलटल अधिप्राप्ति की जाएगी। किसान को कोई असुविधा और परेशानी नहीं हो इसके लिए सभी पैक्सों और व्यापार मंडलों में धान समर्थन मूल्य पर अधिप्राप्ति होगा। बीसीओ और पैक्स अध्यक्षों को निदेश दिया गया है कि धान की अधिप्राप्ति किसानों से सुलभता से करें। ताकि किसान को किसी तरह का समस्या या परेशानी नहीं झेलना पडे। डीसीओ श्रींद्र नारायण और जिला सहकारिता बैंक अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,औरंगाबाद सीओ अंशु कुमार सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के आर्थिक रुप से मजबुति प्रदान के लिए हर संभव प्रयास सरकार कर रही है।समर्थन मुल्य पर ही किसानों से धान की अधिप्राप्ति किया जा रहा है। चेई नावादा पैक्स अध्यक्ष नागवंश सिंह और बीसीओ नीरज कुमार , बीसीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पैक्स में किसान बासा विगहा निवासी अयोध्या सिंह से धान अधिप्राप्ति केन्द्र पर पहला दिन 100 क्विंटल किया गया है। इस पैक्स के माध्यम से 20 हजार क्विंटल धान की अधिप्राप्ति का लक्ष्य है और इसे पुरा किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच परमानंद सिंह, सहायक प्रबंधक विकास कुमार सिंह, मोहन सिंह, विजय सिंह, रामनरेश सिंह, नवीन कुमार, धनंजय कुमार तथा ललन सिंह, रामजन्म महतो थे।