– डी के यादव
कोंच (गया) प्रखंड क्षेत्र के आंती थाना क्षेत्र अंतर्गत चबुरा पंचायत के ग्राम महमुदपुर में मंगलवार की देर रात धान के बोझे में आग तापने के क्रम में आग लग गई। जिससे दर्ज़नों रखे गए धान के बोझा जलकर राख हो गया। वही, आंती थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि रांची से निरज गुप्ता नाम के एक व्यक्ति ने सूचना थाने को दिया।जो धान के बोझे जले हैं वह निरज गुप्ता का ही बताया गया है। वही, गुप्ता के परिवार वालों ने आंती पुलिस को बताया कि 8 बजे रात्रि को अपने धान के बोझा के पास रहने की बात स्वीकार किया है। उसके बाद आंती पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है।