औरंगाबाद। बीते दिनों कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में एक मात्र बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जिनका इलाज वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में चल रहा था। इसी सिलसिले में उनका बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन पर सांसद सुशील कुमार सिंह ने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त किया है। सांसद ने कहा कि वरुण सिंह एक साहसी पुरुष थे। उन्होंने सदैव साहस, धैर्य, वीरता व समर्पण के साथ मां भारती की सेवा किया है। पिछले साल एक बड़ी तकनीकी खामी की चपेट में आए लड़ाकू विमान तेजस को संभावित दुर्घटना से सफलतापूर्वक बचाने के कारण अगस्त महीने में उन्हें शौर्य चक्र से नवाजा गया था। उनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है। इस हादसे में उनके निधन पर बिहार भाजपा के वरीय नेता सुनील कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बबुआ जी, समाजिक कार्यकर्ता आशु अभिनव, रवि सिंह, विनय सिंह, मनीष पाठक, रामलखन सिंह, अशोक सिंह, भरत सिंह, मुकेश सिंह, आलोक सिंह, अनिता सिंह, रविन्द्र शर्मा, विनय शर्मा, बलराम सिंह, अमरीश सिंह, मितेन्द्र सिंह, आकाश सिंह, नलिनी रंजन, प्रफुल्ल सिंह एवं बिनोद सिंह सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया है।
Related Articles
Check Also
Close
-
मजदूरों से भरी एक पिक-अप वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, छह की मौतDecember 31, 2021
-
पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र का किया दौराJanuary 2, 2022
-
डीएम-एसपी ने निर्माणाधीन वृहद आश्रय गृह का लिया जायजाFebruary 16, 2022