विविधहादसा

अज्ञात महिला की शव मामले में पुलिस ने दर्ज़ की यूडी केस 

     डॉ ओमप्रकाश कुमार 

दाउदनगर (औरंगाबाद) दाउदनगर थाना अंतर्गत केरा गांव के समीप मिली अज्ञात महिला के शव को लेकर दाउदनगर थाना में एक यूडी केस दर्ज किया गया है। यह यूडी केस दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर गिरींद्र कुमार सिंह द्वारा दर्ज कराई गई है।

सब इंस्पेक्टर द्वारा बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात महिला का शव के उस गांव के मैदान समीप दक्षिण भिंड के बगल में पड़ा हुआ है। जहां से एक गड्ढे नुमा स्थान से एक क़रीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पुलिस द्वारा बरामद किया था।

मृतका के शरीर पर कोई बाहरी जख्म दिखाई नहीं पड़ा और ना ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सका। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर लेकर सदर अस्पताल औरंगाबाद में पोस्टमार्टम कराया था। तब से लेकर अब तक अज्ञात महिला की पहचान के लिए पुलिस विभिन्न स्त्रोतों से प्रयास कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer