औरंगाबाद। हत्या के आरोप में दो नामजद अभियुक्त ढिबरा थाने की पुलिस द्वारा मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि हाल ही में राम स्वरूप भुईयां को ओझा-गुणी के आरोप में टांगी से काटकर हत्या कर दी गई थी जिसमें गांव के ही पक्कापर गांव निवासी मनोज भुईयां व बिरजू भुईयां को नामजद अभियुक्त बनाया गया था जिनकी तब से छानबीन की जा रही थी इसी क्रम में ये दोनों पकड़े गये जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस मामले में तीन ज्ञात और दो अज्ञात नामजद अभियुक्त बनाएं गये थे जिसमें इन दोनों के अलावा एक अभियुक्त देवरानी देवी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य अज्ञात की गिरफ्तरी को लेकर छानबीन की जा रही है।
Related Articles
Check Also
Close
-
डायन-ओझा के विवाद में समझौता करने गई पुलिस पर पथराव के दो आरोपी गए जेलSeptember 6, 2021
-
बीडीओ एवं सीओ ने चलाया मास्क चेकिंग अभियानJanuary 13, 2022
-
पंजाब में काम कर रहे मजदूर की मौत, शव लाने पहुंचा पुत्रJanuary 21, 2022