– डी के यादव
कोंच (गया) बिहार सरकार के निर्देश पर तीन दिनों का विशेष मास्क चैकिंग अभियान चलाया गया और बिना मास्क पहने लोगों से जुर्माना वसूला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय के गेट के पास गोह गया मुख्य मार्ग पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कोंच प्रदीप कुमार चौधरी एवं अंचलाधिकारी योगेन्द्र कुमार के द्वारा कोविड के तीसरे लहर को देखते हुए मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। जानकारी देते हुए बीडीओ ने बताया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क लगाना बहुत जरूरी है। वही, लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि कोविड के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मास्क नहीं लगाने वाले 30 लोगों से 1000 रुपए की वसुली किया गया।