
मगध हेडलाइंस: जिले का प्रमुख समाजसेवी संस्था शक्ति मिश्रा फाउंडेशन के द्वारा जरूरतमंदों को घर-घर राशन पहुंचाया जा रहा हैं। आज औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निराश्रित असहाय व दर्जनों ग़रीब परिवारों को संस्था द्वारा राशन पैकेट पहुंचाया गया। संस्था के इस सराहनीय प्रयास की ग्रामीणों ने प्रशंसा की है। आज देव प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विभिन्न गांवों में संस्था के अध्यक्ष शक्ति मिश्रा ने स्वयं राशन का पैकेट वितरण किया गया। अध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे, इसी सोच के साथ आज राशन पैकेट का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना हमारा सामाजिक दायित्व है। बेसहारों के लिए संस्था लगातार कार्य कर रही हैं जिनके पास खाने-पीने के लिए राशन नहीं है। निराश्रित या जरूरमंद व्यक्ति संस्था से संपर्क कर सकते हैं, उन्हें पूरी मदद करने की कोशिश की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सहायता का संकल्प लेकर जरूरतमंदों की लगातार सेवा कर रहा हूं। कहा कि प्रत्येक माह के 5 तारीख तक जरूरतमंदों को राशन पहुंचाया जाता हैं। कहा कि आगे भी वे निरंतर लोगों की सेवा करते रहेंगे। इस कार्यक्रम में संस्था के उमेश कुमार सहित कई अन्य शामिल थे।







