डॉ ओमप्रकाश कुमार
दाउदनगर (औरंगाबाद) दाउदनगर थाना में कार्यरत तीन होमगार्ड जवानों को अवकाश ग्रहण करने पर पुलिस कर्मियों द्वारा विदाई दी गयी। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में होमगार्ड के जवान भेष नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह एवं महेंद्र शर्मा को विदाई दी गयी। इनके कार्यों की सराहना की गयी। वक्ताओं ने कहा कि इन होमगार्ड जवानों ने अपने -अपने कार्यकाल में कुशलतापूर्वक कार्य किया है। अच्छी सेवा करने के बाद इन लोगों ने अवकाश ग्रहण किया है। मौके पर सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार पासवान, प्रशिक्षु दरोगा माया कुमारी, एएसआई कन्हाई सिंह, अनिल कुमार, थाना लेखक संजय कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।