विविध

विदाई समारोह का किया गया आयोजन 

डॉ ओमप्रकाश कुमार

दाउदनगर (औरंगाबाद) दाउदनगर के स्थानांतरित एसडीपीओ एवं आईपीएस में प्रोन्नत होकर पटना पश्चिमी के सिटी एसपी बनाये गये राजेश कुमार के सम्मान में एक समारोह का आयोजन दाउदनगर-पटना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट्स में किया गया, जिसकी अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर विजयेंद्र कुमार सिंह ने की। इस समारोह में दाउदनगर अनुमंडल के कई थानों के थानाध्यक्षों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने उनके कार्यकाल पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। सभी ने प्रोन्नत होकर आईपीएस बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में स्थानांतरित आईपीएस राजेश कुमार ने अपने कार्यकाल के अनुभव का विस्तार पूर्वक जिक्र किया। उन्होंने कहा कि किसी भी नौकरी में सेवा तब होता है, जब व्यक्ति को स्वच्छंदता मिलती है। विपरीत परिस्थितियों के बीच पुलिस को काम करना पड़ता है। समारोह को औरंगाबाद सदर एसडीपीओ गौतम शरण ओमी, डीएसपी वन नव वैभव, डीएसपी टू ललित नारायण पांडेय, दाउदनगर डीसीएलआर संजय कुमार समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुये उनके कार्यकाल की चर्चा की और उन्हें शुभकामनाएं दी। बताया गया कि राजेश कुमार ने 25 फरवरी 2021 को दाउदनगर एसडीपीओ का पदभार ग्रहण किया था। आईपीएस में प्रोन्नत होकर अब वे पटना पश्चिमी सिटी के पुलिस अधीक्षक बने हैं। कार्यक्रम को भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी, दाउदनगर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा, गोह थानाध्यक्ष मोहम्मद शमीम अहमद, ओबरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, हसपुरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, खुदवां थानाध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर समेत अन्य थानाध्यक्षों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज ने किया। मौके पर अरविंद हॉस्पिटल के संचालक डॉ अरविंद कुमार सिंह चंद्रवंशी, संतोष कुमार, सत्येंद्र तिवारी, दाउदनगर थाना के थाना लेखक संजय कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer