डॉ ओमप्रकाश कुमार
दाउदनगर (औरंगाबाद) दाउदनगर औरंगाबाद रोड स्थित अरविंद हॉस्पिटल में वर्ष 2021 के अंत पर अरविंद हॉस्पिटल दाउदनगर में नासरीगंज एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत चिकित्सक, एएनएम, स्टाफ, नर्स चिकित्सा कर्मी, सफाई कर्मी आदि को सम्मानित किया गया। अरविंद हॉस्पिटल के संचालक डॉ अरविंद कुमार सिंह चंद्रवंशी ने बताया कि कोरोना काल में चिकित्सकों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। इस कोरोना के दूसरे लहर के दौरान नासरीगंज एवं दाउदनगर में चिकित्सा कर्मी डटे रहे। रात दिन पीड़ितों की सेवा में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि चिकित्सक के साथ-साथ समाजसेवी भी कोरोना काल में लोगों का सहयोग किया। सम्मानित होने वालों में डॉ एस पी तिवारी, डॉ प्रमोद कुमार सिंह, डॉ चंदन कुमार, डॉ कुमार गौरव, डॉ. दिनेश कुमार सिंह, अनील कुमार सिंह, चिकित्सा कर्मी राजू कुमार अभय कुमार, पूजा कुमारी, कंचन कुमारी, सोनी देवी ,संजू कुमारी शामिल रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी अनिल कुमार के अलावे गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार ने किया।