( मिथिलेश कुमार )
मगध हेडलाइंस: अंबा (औरंगाबाद)। श्री श्री पंचदेव धाम अवतरण दिवस पर आयोजित श्री श्री सिद्धिविनायक महालक्ष्मी यज्ञ एवं श्री पंचदेव धाम महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत शोभायात्रा के साथ हुई। शोभा यात्रा अंबा स्थित माता सतबहिनी मंदिर से प्रारंभ होकर दधपा होते हुए पंचदेव धाम परिसर पहुंची। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने साइकिल बाइक एवं चार पहिया वाहन से भाग लिया। आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल, संत जोसेफ पब्लिक स्कूल और रामेश्वर पब्लिक स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थी ने साइकिल से शोभा यात्रा पूरी की। यज्ञाचार्य श्री श्री 108 मथुरा प्रसाद शुक्ला एवं श्री मधुसूदन आचार्य के नेतृत्व में दर्जनों विद्वान पंडित ने यज्ञ में हिस्सा लिया। विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण धार्मिक होता चला गया।
श्री पंचदेव धाम पर आधारित गीत एवं सुगम संगीत में क्षेत्रीय कलाकारों ने हिस्सा लिया। जिसमें रोहित कुमार, शिवम कुमार, दिनेश पांडेय, वेद प्रकाश तिवारी, सुनील पाठक, उमाशंकर मिश्रा, धर्मेंद्र धाकड़, सविता सिन्हा, राजू पांडेय एवं शिवम कुशवाहा ने हिस्सा लिया। आयोजन कमेटी ने कार्यक्रम को प्रतियोगिता रहित करने का निर्णय लिया। विदित हो कि आयोजकों ने पहले कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित करने की बात कही थी। कंचन सिंह ने शानदार प्रस्तुति से समा बांधा।