क्राइम

जमीनी विवाद में हत्यारोपी पूर्व जिला पार्षद गिरफ्तार

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली मिली हैं। हत्याकांड के मुख्य आरोपी को घटना के कुछ ही घंटो बाद दबोच लिया गया। हत्यारोपी की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेर नगर निवासी पूर्व जिला पार्षद नन्हकु पांडेय के रूप में की गई है। घटना के बाद से हत्यारोपी फरार था जिसे पटना से गिरफ्तार किया गया।

अपको बता दे कि शुक्रवार की अहले सुबह जमीनी विवाद में शमशेर नगर निवासी उपेन्द्र कुमार सिंह एवं उनके पुत्र मनोरंजन कुमार को आरोपियों ने गोली मार दी थी जिसमें मनोरंजन कुमार की मौके पर मौत हो गई थी जबकि उपेन्द्र कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। हालांकि घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इसी क्रम मुख्य आरोपी पकड़ा गया। जबकि अन्य आरोपियों की छानबीन की जा रही हैं।

हत्याकांड के आरोपियों की धर पकड़ को लेकर एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था जिसमें पूर्व जिला पार्षद नन्हकु पांडेय पकड़े गए।

एसपी ने बताया जमीनी विवाद को लेकर शमशेर नगर निवासी उपेन्द्र कुमार सिंह एवं उनके पुत्र मनोरंजन कुमार को गोली मारी दी गई थी जिसमें मनोरंजन कुमार की मौत हो गई है जिसमें घायल उपेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा फर्द बयान के आधार पर आरोपियों की धर पकड़ को लेकर एक विशेष टीम गठित किया गया था। इसके बाद हत्याकांड के मुख्य आरोपी नन्हकु पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के उपरांत जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य आरोपियों की धर पकड़ को लेकर पुलिस छानबीन कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer