
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले एक आरोपित किशोर को ओबरा पुलिस ने निरुद्ध किया है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव की हैं। पकड़ा गया आरोपित किशोर अरवल जिले के एक गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार आरोपित किशोर का मामा गांव पीड़िता के गांव में हैं, वह यही रहता था और उसकी जान पहचान हो गई थी। लेकिन इसी क्रम में उसने 14 दिसंबर की दोपहर लड़की को अकेली देख घर में घुस गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर फरार हो गया। घटना को लेकर पीड़िता के परिजनों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करवा कर, आरोपित किशोर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि संदर्भ में छानबीन के उपरांत आरोपित किशोर को निरुद्ध किया है और आवश्यक कार्रवाई के उपरांत बाल सुधार गृह भेज दिया गया।