
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। मछली पकड़ने गए एक युवक की सोन नदी से डूबकर मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक नाव से सोन नदी में मछली पकड़ने गया था। जहां नाव असंतुलित होकर पलट गई और नदी में अधिक पानी होने के कारण डूबकर युवक की मौत हो गई और शव पानी की बहाव में आगे निकल गई। घटना की जानकारी होने पर बुधवार को परिजनों ने शव की काफ़ी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।
वहीं गुरुवार की दोपहर मृतक का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के नरारी कला गांव निवासी 47 वर्षीय जगरनाथ चौधरी के रूप में की गई है। इस घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोन नदी में मछली पकड़ने गए एक युवक की बुधवार को पानी में डूबने से मौत हो गई। जबकि उसका शव आज बरामद किया गया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया। वहीं इसके उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।