हादसा

बुझा घर का इकलौता चिराग, दीपावली की सामग्रियों को खरीद घर लौट रहे किशोर की सड़क दुर्घटना में मौत 

औरंगाबाद। दीपावली पर्व के सामग्रियों की खरीदारी कर वापस लौट रहे एक किशोर की ऑटो से गिरकर मौत हो गई। यह मामला नगर थाना अंतर्गत अदरी नदी पुल के समीप मछली मार्केट की हैं। जहां रविवार की दोपहर शहर से दीपावली की सामग्रियों को खरीदारी कर अपने घर वापस लौट रहे एक 15 वर्षीय किशोर की ऑटो से गिरकर मौत हो गई।

मृतक किशोर की पहचान मुफस्सिल थाना अंतर्गत ओरा पंचायत के राजपुर गांव निवासी स्व. गणेश भारती के पुत्र सत्यम भारती के रूप में की गई है। वहीं इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तो आसपास शोक व्याप्त है। बताया जाता है कि किशोर अपने स्वर्गीय पिता का इकलौता संतान था। चार वर्ष पूर्व उसके पिता की मौत हो गई थी। किशोर की छोटी-छोटी दो बहने है। पिता की मौत के बाद घर की जिम्मेदारियों को किशोर निर्वहन कर रहा था।

इसी सिलसिले में वह आज शहर दीपावली की सामग्रियों की खरीदारी को लेकर आया था। सामग्रियां खरीदार कर वह ऑटो से अपने घर लौट रहा था। तभी शहर के अदरी नदी के मछली मार्केट के समीप ऑटो अनियंत्रित हो गया जिसमें ऑटो से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से किशोर को आनन-फानन सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गयी। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजनों से मिलने जिला पार्षद अनिल कुमार यादव पहुंचे जिसमें उन्होंने बताया कि वह घर का इकलौता पुत्र था। बाजार से लौटने के क्रम में ऑटो से गिरकर उसकी मौत हो गयी। वहीं उन्होंने मृतक के आश्रितों के लिए सरकार से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer