– डी के यादव
मगध हेडलाइंस: रफीगंज(औरंगाबाद) प्रखण्ड अंतर्गत शिक्षक नियोजन प्रक्रिया में अंततः सभी शिक्षक अभ्यर्थियों को आज गोह गांधी स्मारक उच्च विद्यालय स्थल पर नियुक्ति पत्र प्राप्त हुई। प्रस्तावित तिथिनुसार आज के दिन मेघासूची व विभिन्न श्रेणीनुसार प्रखंड प्रमुख एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महोदय रफीगंज के गरिमामय उपस्थिति में शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र पाकर सभी नवनियुक्त शिक्षक अभ्यर्थियों में हर्ष का माहौल है। नियुक्ति प्रक्रिया में करीब तीन वर्षों के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा पास अभ्यर्थी अब शिक्षक बनकर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा का अलख जगाएंगे। नियुक्ति पत्र मिलने पर रफीगंज टेट शिक्षक संघ के अध्यक्ष उदय कुमार पाठक ने सभी नव नियुक्त शिक्षकों को बधाई दी है। इसी संदर्भ में संघ के प्रखंड कोषाध्यक्ष मो अख्तर हुसैन ने कहा कि इन नवनियुक्त शिक्षकों के द्वारा प्रखंड में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के सपने को साकार किया जा सकेगा। नवनियुक्त शिक्षकों के नियुक्ति के मौके पर संघ के प्रखंड कोषाध्यक्ष मो अख्तर हुसैन, संघ के वर्तमान प्रखंड सचिव राकेश सिंह सिसौदिया, संघ के प्रखंड पूर्व सचिव कौशल कुमार सिंह, संघ के प्रखंड मीडिया प्रभारी अभय कुमार, संघ के शिक्षक सदस्य मो अरमान एवं अन्य शिक्षकगण ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।