– महताब अंसारी
कोंच(गया) थाने की पुलिस ने तीन जगहों से विभिन्न मामलो में गिरफ्तार कर तीन लोगों को गुरुवार को जेल भेज दिया। कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि कांड संख्या 168/22 में रामकृत मांझी, ग्राम चैत विगहा को 5 लिटर देशी महुआ शराब के साथ एस आई सूर्य कुमार राम पुलिस बल के साथ गिरफ्तार किया। वही, कांड संख्या 172/22 में परमानंद चौहान को अदइ गांव से कोंच बाजार में शराब पीकर शोरगुल मचा रहा था उसे कोंच बाजार से ए एस आई दिना नाथ यादव पुलिस बल के साथ गिरफ्तार किया और कांड संख्या 345/21 में राधे महतो गांव उतरैन के द्वारा पुलिस टीम पर हमला पंचायत चुनाव में करने के आरोप में दिनेश प्रसाद सिंह एस आई पुलिस बल के साथ गिरफ्तार किया। सभी को कोविड 19 जांच करवाकर जेल भेज दिया गया।