औरंगाबाद। ढिबरा थाना की पुलिस द्वारा हत्या के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पूर्व में ओझा गुनी के आरोप में टांगी से काट कर एक महिला की हत्या कर दी गयी थी जिसमें मदनपुर थाना क्षेत्र के बालाबार निवासी 23 वर्षीय अजय भुइयां नामजद अभियुक्त बनाया गया था। तब से उसकी छानबीन की जा रही थी। लेकिन वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। इसी क्रम में शनिवार को घर से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में उचित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
Related Articles
Check Also
Close
-
कई गांव में कोविड टीका कल, 15 से 18 प्लस होंगे शामिलFebruary 6, 2022
-
आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शनFebruary 21, 2022
One Comment