राजनीति

संगठन की मजबूती को लेकर जदयू महिला प्रदेश अध्यक्ष पहुंची औरंगाबाद, पूर्व जिला परिषद सदस्य को प्राथमिक सदस्य के रूप में कराया गया शामिल

जल्द महिला जिलाध्यक्ष मनोनीत करने का लिया गया निर्णय

संगठन की मजबूती पर किये गये व्यापक विचार विमर्श

औरंगाबाद ज़िले के सर्किट हाउस में जदयू महिला प्रदेश  अध्यक्ष सवेता विश्वास ने औरंगाबाद जदयू के महिला संगठन की मजबूती को लेकर बैठक की। उक्त बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने किया। सवेता विश्वास एवंं विश्वनाथ सिंह के नेतृत्व में जिला परिषद के पूर्व सदस्य मंजरी सिंह को पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनाकर उन्हें विधिवत रूप से पार्टी में शामिल करायाा गया। संगठन की मजबूती को लेकर श्वेता विश्वास ने कहा कि पूरे प्रदेश में महिलाओं को सशक्त एवं मजबूत करनेेे का कार्य बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री द्वारा बच्चीयों के लिए साइकिल योजना चलाकर, खासकर शिक्षा के क्षेत्र में उनके भविष्य को सजाने व सवारने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अन्य प्रदेशों की सरकारों के लिए एक माॅडल बन गया हैं जिनका अनुकरण दूसरे राज्य की सरकारें भी कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के वास्ते सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है जिससे आज महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर छोट्टे उधोग से लेकर पंचायत में चलने वाली जिवीका कार्य या फिर पंचायतों की प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Related Articles

आज वे सभी महिलाएं अपने परिवार को चलाने के लिए खुद आत्मनिर्भर बनकर समाजिक दायित्वों को निभाने में अपने आप सबल हुई हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर हर स्तर पर कार्य किया जाएगा जिसको लेकर बहुत जल्द ही महिला जिलाध्यक्ष का मनोनय किया जाएगा। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि औरंगाबाद की महिला संगठन को मजबूत किया जाएगा। जल्द ही इस जिले का महिला संगठन की ईकाई बना दिया जाएगा। इस दौरान प्रदेश जदयू के सचिव रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पाण्डेय, तेजेन्द्र कुमार सिंह, औरंगाबाद सदर प्रखंड के अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, ऊंकार नाथ सिंह, प्रमोद सिंह, मुमताज अहमद जुगनू, ब्रजकिशोर शर्मा, अजय कुमार शर्मा, जिला परिषद के पूर्व सदस्य मंजरी सिंह, मुनि देवी, शीला देवी, सविता देवी, पुष्पा देवी, सरिता देवी, रेखा देवी, रामरती देवी एवं प्रभा वर्मा मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer