– संजीव कुमार –
मगध हेडलाइंस मदनपुर (औरंगाबाद) : 77वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सोमवार को द्वितीय कमान अधिकारी विनीत कुमार के निर्देशानुसार तरी स्थित सीआरपीएफ कैंप के बी/47 एवं डी/47 बटालियन के जवानों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर संजय कुमार एवं अशोक कुमार ने किया।
यह यात्रा तरी कैंप से प्रारम्भ होकर कोइलवां, छालिदोहार एवं दलेल बिगहा होते हुए आजन गांव पहुंची। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने भारत माता की जय के नारों के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान जगह – जगह पर ग्रामीणों के बिच तिरंगा झंडा का वितरण किया गया।इस दौरान बी/47 बटालियन के इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि,आजादी के 77 वें वर्ष मे हम पहुंच गये है।
हमे गर्व है उन वीर – वीरांगनाओं पर जिनके कुर्बानी की वजह से हमे आजादी मिली थी।हम स्वाभिमानी है कि हम भारत के नागरिक है। हमे अपने वीर बलिदानियों की कृतियों को कभी नहीं भूलना चाहिए। हम एक जिम्मेवार नागरिक हैँ।आओ मिलकर उन शहीदों को नमन करें जो अपने प्राणों की आहुति देकर हमे स्वतंत्र किया। डी/47 बटालियन के इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने कहा कि हमारे रग – रग मे हिंदुस्तान बसता है।आज हम वीर पुरुषों की वजह से आजाद है। अंग्रेजों की बेड़ियों से आजाद होने के लिए सैकड़ों जाने गवानी पड़ी है। आज हम आजाद भारत के नागरिक है जो पूरे विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।
हमें उन वीर सपूतों का सम्मान करते हुए एक वैसे कर्तव्य पथ पर अडिग रहना जिससे एक स्वर्णिम भारत का निर्माण हो सके।तिरंगा यात्रा जिस पथ से होकर गुजर रही थी उस पथ पर ग्रामीणों के द्वारा भारत माता की जय जायघोष से पुरा इलाका देशभक्ति के रंग मे रंग गया।बच्चों के द्वारा सीआरपीएफ के जवानों को सैलूट किया जा रहा था।इस दौरान बी/47 एवं डी/47 बटालियन के जवान शामिल रहे।