प्रशासनिकविविध

बिहार विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर ऑब्जर्वर आनंद किशोर ने की बैठक, प्राप्त की विस्तृत जानकारी

ज़िले के 11 प्रखंडों के प्रखंड कार्यालय में बनाए गए हैं मतदान केंद्र,  3427 मतदाता करेगें मतदान

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। बिहार विधान परिषद निर्वाचन 2022 के मद्देनजर औरंगाबाद ज़िले में आए ऑब्जर्वर आनंद किशोर द्वारा सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों एवं सहायक नोडल पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रेक्षक द्वारा सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों से उनके कोषांग के कार्यों की प्रगति के बारे में पृच्छा की गई।

उप निर्वाचन पदाधिकारी, जावेद इकबाल द्वारा बताया गया कि मतदान हेतु सभी 11 प्रखंडों के प्रखंड कार्यालय में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां कुल 3427 मतदाताओं के द्वारा मतदान किया जाएगा। विधि व्यवस्था कोषांग के प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि विधि व्यवस्था से संबंधित प्रतिवेदन प्रतिदिन विभाग को उपलब्ध कराया जा रहा है। वज्रगृह प्रभारी सह वरीय कोषागार पदाधिकारी अभय कुमार ने बताया कि वज्रगृह एवं मतगणना कक्ष के लिए नगर भवन औरंगाबाद में स्थल चिन्हित किया जा चुका है। अधिग्रहण के उपरांत वज्रगृह निर्माण के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी, आलोक राय ने बताया कि मतदान कर्मी, मतगणना कर्मी एवं गश्ती दल दंडाधिकारियों का आकलन कर डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। इसके पश्चात अग्रेतर कार्यवाही की जाएगी। मीडिया कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, कृष्णा कुमार द्वारा बताया गया कि निर्वाचन की सूचना से संबंधित प्रथम प्रेस कॉन्फ्रेंस 3 मार्च 2022 को आयोजित की जा चुकी है एवं निर्वाचन संबंधी अन्य सभी सूचनाएं मीडिया के माध्यम से आम जनता को उपलब्ध कराया जा रहा है।

Related Articles

इसके पश्चात अन्य सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों के द्वारा अपने कोषांग अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मंजू प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता फतेह फैयाज, भूमि सुधार उप समाहर्ता अविनाश कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी बालमुकुंद प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता कृष्णा कुमार, वरीय उप समाहर्ता आलोक राय, गोपनीय शाखा प्रभारी अमित कुमार सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी असलम अली, राज्य कर संयुक्त आयुक्त नरेश कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer