विविध

पुनपुन महोत्सव आयोजित करने को लेकर समिति ने की बैठक

औरंगाबाद। नवीनगर प्रखंड स्थित पुनपुन नदी के तट पर अवस्थित टंडवा सूर्य मंदिर के प्रांगण में पुनपुन महोत्सव समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीताराम वैद्य ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जनेश्वर विकास केंद्र के मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी उपस्थित थे। बैठक में पुनपुन महोत्सव आयोजित करने संबंधी महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की गई। सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कहा कि वर्ष 2019 में पुनपुन महोत्सव के आयोजन में सराहनीय भूमिका निभाने वाले छात्र, विद्यालय, शिक्षक, आयोजन समिति के सदस्य प्रायोजक एवं सांस्कृतिक समारोह में सहभागिता निभाने वाले कलाकारों, पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। पुनपुन नदी की महिमा एवं गरिमा पर विचार गोष्ठी आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए पुनपुन नदी के जानकारों और इतिहासकारों को आमंत्रित किया जाएगा। अन्य प्रस्ताव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जिला पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति प्राप्त कर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। विदित हो कि पुनपुन नदी का उद्गम स्थल इसी जिला के कुंड पर है, लेकिन उक्त नदी का अस्तित्व अतिक्रमण के कारण समाप्त होने के कगार पर हैं ।साथ ही लोगों द्वारा गंदगी फैला कर उस नदी को दूषित कर दिया गया है। पुनपुन नदी की गंदगी को दूर करने के लिए मास्टर प्लान बनाने की आवश्यकता है। इसके ऐतिहासिक गरिमा और धार्मिक महिमा को हाईलाइट करने के लिए 2019 में महोत्सव शुरू किया गया था।कोरोना के कारण 2020 में महोत्सव सांकेतिक किया गया। लेकिन,इस वर्ष महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। महोत्सव की तैयारी के लिए 31 अक्टूबर को विशेष बैठक बुलाया गया है। आज के बैठक में जनेश्वर विकास केंद्र के केंद्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, कमलेश कुमार सिंह, सचिव राजेश अग्रवाल, विश्वनाथ तिवारी, कोषाध्यक्ष उमेश प्रसाद,शिक्षक अशोक मेहता,अजीत कुमार सिंह, श्रवण कुमार शर्मा, राहुल तिवारी, उपाध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।

One Comment

  1. Pingback: disposable vapes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer