विविध

भब्य और आकर्षक रूप से आयोजित किया जायेगा पुनपुन महोत्सव

औरंगाबाद। नवीनगर प्रखंड स्थित सूर्य मंदिर टंडवा के प्रांगण में बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीताराम बैद्य ने की। सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि पुनपुन महोत्सव 2019के आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए पूर्व के आयोजन समिति को धन्यवाद दिया गया तथा पुर्व के आयोजन समिति को यथावत रखने का सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया गया। दुसरे प्रस्ताव के जरिए अध्यक्ष द्बारा दिया गया त्याग पत्र पर गहन विचार किया गया और उनके त्याग पत्र को सर्वसम्मति से करते स्वीकार हुए सीताराम बैद्य को अध्यक्ष और बुद्धेश्वर सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष चयनित किया गया। अन्य प्रस्ताव के जरिए सलाहकार मंडल बनाया गया जिसमें जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच आदि प्रतिनिधियों को रखा गया है। साथ ही उप प्रमुख लव कुमार सिंह और बिनोद कुमार सोनी को संरक्षक के रूप में चयन किया गया। समिति को बिस्तार करते हुए कमलेश कुमार सिंह को उपाध्यक्ष , पंचायत समिति सदस्य चंदन कुमार को सह सचिव एवं जगनारायण सिंहको सह संयोजक के रूप में चयनित किते गयेे। पुनपुन महोत्सव 2021को भब्य और आकर्षक रुप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महोत्सव का बजट और रूपरेखा तय करने हेतु एक उप समिति गठित की गयी। उक्त समिति अपना प्रतिवेदन आगामी रविवार दिनांक 7.11.21 को 1 बजे सूर्य मंदिर टंडवा में होने वाली बैठक में प्रस्तुत करेगी। उप समिति मे कोषाध्यक्ष उमेश प्रसाद, शंकर प्रसाद, बिनोद कुमार सोनी, प्रो जयराम सिंह और विश्वनाथ तिवारी का नाम शामिल किया गया है। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप में उप प्रमुख लव कुमार सिंह, चन्द्रगढ़ पंचायत के मुखिया आमोद चन्द्रवंशी, तोल पंचायत के मुखिया विन्देश्वर सिंह, अधिवक्ता बिनोद मालाकार, धीरेन्द्र मेहता, जगनारायण सिंह, दारोगा सिंह, गौरव कुमार सिंह, पिंकु कुमार सिंह, बबलू कुमार, रमेश कुमार आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer