मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद । लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट है। स्वच्छ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में मतदान के लिए शनिवार की देर शाम शहर में पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक(अभियान), मुकेश कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया और आम जनता में विश्वास का माहौल पैदा करते हुए शांतिपूर्ण मतदान करने का अपील किया गया। इस फ्लैग मार्च में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडे, नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे। अपर पुलिस अधीक्षक अभियान मुकेश कुमार ने बताया चुनाव में आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने, निर्भय होकर मतदान करने का संदेश देने के लिए शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य मतदाताओं का आत्म बल बढाना और निर्भय होकर मतदान करने का संदेश देना था। उन्होने बताया कि चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट हैं। जिले में अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। फ्लैग मार्च समाहरणालय से से रवाना होकर नावाडीह, बराटपुर, जामा मस्जिद से होते हुए शहर के विभिन्न जगह होते हुऐ रमेश चौक के बाद समाहरणालय पहुंचा।
Related Articles
Check Also
Close
-
मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं मटपा पंचायत की दर्जनों गांवNovember 27, 2022
-
आरएसओडी की टीम ने दाउदनगर अनुमंडल के टीम को 2-1 से हरायाJuly 10, 2023
-
अपहृत नाबालिग लड़की हुई बरामद, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थेSeptember 23, 2023