औरंगाबाद। सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवैधानिक पदों पर 20 वर्ष पूरा करने पर सांसद सुशील कुमार सिंह जिला मुख्यालय स्थित जिला परिषद बूथ संख्या 173 व भाग संख्या 01 पर जाकर पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं संदेश भेजी है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के कई फैसले दूरगामी परिणाम देने वाले रहे हैं। एक समय था जब जम्मू कश्मीर स्वयंभू राज्य बन गया था। लेकिन धारा 370 और 35 ए को हटने से अब सबकुछ सामान्य हो गया है। इसके अलावा कई ऐसे मुद्दे रहे जिनका हल निकालना कुछ समय पहले तक असंभव सा लगता था। आजादी के बाद जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देकर तत्कालीन सरकार ने देश को वो जख्म दिया जिसका कोई इलाज नहीं दिख रहा था। वर्षों तक कुछ स्वार्थी तत्वों ने भावनात्मक दोहन का काम किया। लोगों को गुमराह किया और विकास की अनदेखी की। लेकिन जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अब ऐसे लोगों के चंगुल से आजाद हैं। संसद में प्रधानमंत्री को दीर्घायु होने की कामना की है। कहा कि इसी तरह आपके नेतृत्व में देश का सम्मान दुनिया में बढ़ते रहें। गरीबो का कल्याण होता रहे। इस मौके पर प्रधानमंत्री को कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं संदेश भेजी गई। ज्ञातव्य हो कि नरेन्द्र मोदी 07 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। इस वर्ष 07 अक्टूबर को एक मुख्यमंत्री बतौर प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए संवैधानिक पदों पर 20 वर्ष पूरा कर लिये। भाजपा नेतृत्व के अनुसार ऐसे बहुत कम नेता हैं जिन्हें जनसेवा का यह अवसर मिला है। इस विशेष मौके पर भाजपा नेता विनय शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, जिला परिषद कार्यालय के कर्मचारी देववंश सिंह, मो. कलाम, शिवा सिंह, गीता देवी, दूधनाथ प्रसाद, जनार्दन प्रसाद, अशोक कुमार, सुरेश राम, अजय कुमार सिंह, प्रेम कुमार सिंह, गोपाल चौधरी, जावेद अख्तर, अभिमन्यु कुमार, दिनेश पासवान, अलख निरंजन, ललन कुमार, समाजसेवी दिलीप सिंह, रवि कुमार कई अन्य उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
शौच के लिए निकली पीड़िता, दो लोगों ने बनाया शिकारMay 14, 2022
-
पुलिस की छापेमारी में देसी-विदेशी शराब के साथ पांच गिरफ्तारFebruary 14, 2022
-
चार पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को किया पुरस्कृतMarch 31, 2022
-
दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, किया पुरस्कृतFebruary 7, 2022