
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने आज मृतका के परिजनों से मुलाकात किए और इस दुःख की घड़ी में ढ़ाढस बंधाया। साथ ही उन्होंने मृतका को उचित न्याय दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ़ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। दरअसल, बीते 14 मार्च को नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 29 अंतर्गत दलित बस्ती में होली खेलने के दौरान कार से कुचल कर 13 वर्षीय कोमल कुमारी की मौत हो गई थी जबकि कोमल की मौसेरी बहन मुस्कान इस घटना में जख्मी हो गई थी। इस घटना में लोजपा ( आर ) के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह और उनके बड़े भाई विनोद सिंह तथा बेटा रंजय सिंह उर्फ़ शनि को नामजद आरोपी बनाया गया हैं। आरोप है कि रंजय सिंह उर्फ़ शनि ने जानबूझ कर हत्या की नियत से कोमल को कुचल दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। पूर्व सांसद ने कहा कि पीड़ित परिजनों के साथ खड़ा हूं। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक खबरें चल रही हैं जिसमें जाति का आधार बना कर एक समाज विशेष को टारगेट किया जा रहा हैं। इसे राजनीतिक रंग दिया जा रहा हैं जो कही से उचित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति गलत हो सकता हैं, पूरा समाज नही। उन्होंने भ्रामक खबरों से लोगों को बचने की अपील की हैं। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता सिंह एवं अशोक सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे।