विविध

10 एवं 11 फरवरी को हल्के बारिश भी होने की है संभावना, ज़िले में 12 फरवरी तक जारी रहेगा ठण्ड 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। ज़िले में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10 एवं 11 फरवरी को हल्के बारिश होने की संभावना है और 10 और 11 फरवरी को हल्के से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है तथा इस दौरान 10 से 11 किलोमीटर की गति से पूर्वा हवा बहेगा। यह जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र सिरिस के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप कुमार चौबे ने दी है। आगे बताया कि 9 फरवरी से ही मौसम में परिवर्तन दिखाई देने लगेगा। दिनांक 8, 9, 10, 11, 12 फरवरी को अधिकतम तापमान 22, 23, 25, 26, 24 और न्यूनतम तापमान 10, 11, 14, 1, 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं। जिलें में 7 फरवरी 2022 का अधिकतम तापमान 23.3 एवं न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दरअसल पच्छिमी विक्षोभ की सक्रियता और अधिकता मौसम को प्रभावित जार रही है। इस परिवर्तन ने न केवल मानसून सीजन को बल्कि शीतकालीन सत्र को भी प्रभावित किया है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अभी ठंड से राहत नही मिलने वाली है और ठंड का प्रकोप बारिश होने के बाद भी जारी रहने का पूर्वनाम है। मौसम खराब होने पर किसी भी प्रकार के खरपतवारनाशी, फफूंदनाशी, कीटनाशक दवा का छिड़काव नही करना चाहिए। एवं मौसम साफ होने पर ही दवा का छिड़काव करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer