
मगध हेडलाइंस: ओबरा (औरंगाबाद)। मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। यह घटना औरंगाबाद ज़िले के ओबरा थाना अंतर्गत पुनपुन नदी की है। जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई है। मृतक बच्चों के घर में मातम का माहौल है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। मौत के बाद नाबालिक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक बच्चों की पहचान महुआंव गांव निवासी व भाजपा ओबीसी जिला अध्यक्ष अरबिन्द कुमार सिंह के 16 वर्षीय विवेक कुमार एवं मरवतपुर गांव निवासी ललन यादव के पुत्र शशी प्रकाश के रूप में की गई है। जानकारी देते थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि पुनपुन नदी में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान यह हादसा हो गई। फिलफल शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दी जाएंगी।







