– डी के यादव
कोंच (गया) थाना क्षेत्र के पुलिस बल ने कांड संख्या 391/21 के अपहृता लड़की को सोमवार को बरामद किया। जिसे बयान के लिए भेजा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम महादेव पुर निवासी कमलेश पासवान ने अपहृत लड़की को लेकर मामला दर्ज कराया था जिसे अनुसंधान कर्ता दिनेश कुमार सिंह पुलिस बल के सहयोग से कोंच बाजार से बरामद कर थाना लाया। उन्होंने बताया कि बोधगया थाना क्षेत्र के शिवगंज निवासी अनिल पासवान पर आरोप लगाया गया था। जिसे ब्यान के लिए कोर्ट में भेजा गया हैं।