डॉ ओमप्रकाश कुमार
दाउदनगर (औरंगाबाद) हैंडस ऑफ प्रकाश चंद्र, रेड क्रॉस सोसाइटी और योग संस्कृति न्यास के संयुक्त तत्वावधान में दाउदनगर एसडीओ के आवास पर सोमवार को प्रखंड के दिव्यांगों को एसडीएम कुमारी अनुपम सिंह द्वारा कंबल दिया गया। एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह ने दिव्यांग मंच के सदस्यों को आश्वस्त किया कि मांगों पर ध्यान दिया जायेगा। हैंड्स ऑफ प्रकाशचंद्रा टीम के संरक्षक डॉ प्रकाश चंद्रा ने कहा कि बीते 40 दिन से लगातार कंबल वितरण का काम किया जा रहा है जिले में करीब पांच हजार कंबल वितरित किया जा चुका है। विशेष तौर पर दिव्यांगों को बुलाकर कंबल देने का आशय यह है कि वह भी इसी धारा के हैं और अपनापन महसूस कर सकें। कोई भी दिव्यांग असमर्थ नहीं है। अपनी क्षमता के अनुसार सभी कोई न कोई काम करते हैं। सरकार भी अपने स्तर पर इन्हें सुविधा देती है, पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष संजय सिंह सोम, दिव्यांग संघ के डीआईडी कोर्डिनेटर उमेश कुमार, दिव्यांग मंच के अध्यक्ष राकेश कुमार आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।