
डॉ ओमप्रकाश कुमार
दाउदनगर (औरंगाबाद) पुराना शहर स्थित सुमन मिश्रा के आवास पर चाणक्य युवा संघ की एक बैठक आयोजित की गयी, जिसमें नये सत्र के लिये अध्यक्ष का चुनाव किया गया। सांगठनिक पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। बताया गया कि संगठन की मजबूती के लिये वर्ष में एक बार संघ के संगठन के पदाधिकारियों का नए सिरे से चयन किया जाता है। मुकेश कुमार मिश्रा को संघ का अध्यक्ष चुना गया। संरक्षक मंडल में मुख्य संरक्षक अश्विनी कुमार तिवारी, रामनरेश दुबे, चंद्रशेखर दुबे, चिंटू मिश्रा, अवधेश पांडेय, ओम प्रकाश दुबे, सत्येंद्र तिवारी चुने गये. प्रशांत इंद्र गुरु को उपाध्यक्ष, श्याम पाठक को सचिव एवं सतीश पाठक को कोषाध्यक्ष चुना गया। मुख्य संरक्षक अश्विनी कुमार तिवारी ने सभी सांगठनिक पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जो जवाबदेही दी गयी है, उसके लिये आभार व्यक्त करते हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिये प्रत्येक महीने बैठक होगी। यूट्यूब में सिल्वर बटन प्राप्त करने के लिये राहुल मिश्रा को सम्मानित किया गया। मौके पर नीरज पांडेय, सुनील दुबे, गुड्डू उपाध्याय, रजनीश दुबे, राकेश कुमार राय, युवराज पांडेय आदि मौजूद रहे।