राजनीति

प्रखंड प्रमुख ने किया पदभार ग्रहण, समावेशी विकास पर दिया बल

डॉ ओमप्रकाश कुमार

दाउदनगर (औरंगाबाद) दाउदनगर प्रखंड के नव निर्वाचित प्रमुख विनोद कुमार यादव ने अपना पदभार दाउदनगर प्रखंड कार्यालय में सोमवार की दोपहर ग्रहण किया। अपने पैतृक घर लीला चक गांव से करीब छह किलोमीटर साइकिल चलाते हुये दाउदनगर प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे। प्रखंड प्रमुख के कार्यालय का उद्घाटन लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाशचंद्रा ने किया। मौके पर जिला पार्षद अमरेंद्र कुमार उर्फ अरविंद यादव, दाउदनगर बीडीओ योगेंद्र पासवान, दाउदनगर सीओ विजय कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार साव ने प्रखंड प्रमुख का स्वागत किया। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाशचंद्रा ने कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती है कि लोग एक- दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं और जीतने हारने के बाद एक साथ हो जाते हैं। यही हमारी ताकत है। प्रमुख का पद किसी भी दल का नहीं होता। वह पूरे प्रखंड का होता है। हम सभी उनका सहयोग करें और मिलकर प्रखंड का विकास करें। प्रमुख ने कहा कि वे सभी के साथ मिलकर विकास का कार्य करेंगे। पूरे प्रखंड का सर्वांगीण विकास कराया जायेगा। आम जनता को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जायेगी। सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। आम जनता निसंकोच अपनी समस्याएं लेकर उन तक पहुंच सकते हैं। मौके पर पूर्व जिला पर्षद उपाध्यक्ष संजय सिंह सोम, पूर्व प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार के अलावे पंचायत समिति सदस्य शोभा कुमारी, विनय राम, विनोद कुमार, लालबाबू कुमार, अशोक कुमार, सुशीला देवी, शकील अख्तर, पूनम कुमारी, छाया कुमारी, ध्रुव कुमार, पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रितेश शर्मा, संतोष शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार, रमेश पासवान, सुनील सिंह, रविन्द्र कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer