औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित गायत्री शक्तिपीठ जम्होर के प्रांगण में संस्था की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेनी पासवान ने किया। मासिक बैठक में संस्था के सक्रिय सदस्य राम ध्यान साव ने मासिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया कि संस्था द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं दवा वितरण का कार्यक्रम किया जाए। जिसकी जिम्मेवारी संस्था के व्यवस्थापक नवनीत कुमार को दिया गया। इसके लिए 14 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई। एक दूसरे प्रस्ताव में संस्था द्वारा संस्कार परक शिक्षा देने हेतु निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था किया जाए। इसकी जिम्मेवारी राजेश कुमार को दी गई। संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की पूरे गांव में सराहना की जा रही है। इस संस्था द्वारा सप्ताह में प्रत्येक रविवार को वैश्विक शांति हेतु विशेष हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। आज के मासिक बैठक में नवनीत कुमार, राजेश कुमार, पंकज कुमार, अशोक प्रसाद, प्रेम प्रसाद, अनीता देवी, सुषमा देवी, ममता देवी, निशांत कुमार, रौशन कुमार, कुंदन कुमार, मनीष कुमार, मोहित कुमार, जितेंद्र राम, सहित अन्य उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
दिव्यांग अधिकार सम्मेलन में दिव्यांगों ने लिया भागDecember 3, 2021
-
आयोजित जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादनJanuary 29, 2022
-
सड़क जाम के तीन आरोपी गिरफ्तारSeptember 29, 2022